भीमसेना के निर्माणाधीन अम्बेडकर मंदिर पर प्रशासन का बुलडोजर

 

  • लार के भेवली में प्रशासन ने ध्वस्त कराया निर्माणाधीन अम्बेडकर मंदिर
  • भीमसेना ने प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध
    पुलिस टीम पर पथराव, हल्का बल प्रयोग
  • आधा दर्जन हिरासत में लिए गए

देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के भेेेवली गाँव में सरकारी भूमि पर बन रहे अम्बेडकर मंदिर को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। बगैर अनुमति के भेवली गांव में गांव के बाहर दक्षिण निर्माण कार्य कराया जा रहा था। कुछ ग्रामीणों ने भीम सेना द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की। मौके पर एसडीएम और सीओ ने जेसीबी के मदद से निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया। इसको लेकर भीम सेना के कार्यकर्ताओं व प्रशासन से तीखी नोक झोंक भी हुई।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम समाज की बंजर भूमि पर कब्जे की नीयत से कुछ लोग अम्बेडकर मंदिर के लिए चबूतरा और पाया तैयार कर लिए थे। आज छत पड़ने जा रही थी। गाँव के लोगों ने जब प्रशासन से शिकायत की तो सलेमपुर के उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश वर्नवाल, पुलिस उपाधीक्षक श्रीयश त्रिपाठी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो दलित वर्ग की महिलाएं निर्माणाधीन आंबेडकर मंदिर पर चढ़कर विरोध जताने लगीं। प्रशासन ने महिला पुलिस के सहयोग से महिलाओं को खदेड़ा। फिर कुछ लोग पुलिस पर ईंट पत्थर चलाने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा और जेसीबी लगाकर निर्माण ध्वस्त करा दिया। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!