वाहन चोर ने टोल प्लाजा कर्मी को कुचल कर मार डाला

देवरिया। कहते हैं पुलिस के हाथ बड़े लम्बे होते हैं। बस्ती से चुराकर एक स्कार्पियों लेकर भाग रहे चालक ने टोल प्लाज़ा पर एक कर्मचारी को कुचलकर मार डाला। उसके बाद जब पुलिस से घिरा दिखा तो वाहन छोड़ फरार हो गया। देवरिया पुलिस ने वाहन को बस्ती पुलिस के सुपुर्द कर दिया।  स्कॉर्पियो नंबर यूपी 54 जेड 8787 को चोरी कर एक ब्यक्ति भाग रहा था । बस्ती पुलिस पीछा कर रही थी। देवरिया पुलिस को सचेत किया गया था कि बदमाश बिहार भागने में लगा है। हेतिमपुर टोल प्लाज़ा पर टोल प्लाजा कर्मी श्यामसुंदर यादव, सहजनवा गोरखपुर को चोर ने कुचल कर मार डाला।  भलुअनी थाना क्षेत्र के गडेर निवासी विजयी को गम्भीर रूप से घायल कर सामने पुलिस देख गाडी छोड़ फरार हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर के बस्ती पुलिस को सुपुर्द कर दिया । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।घायल को इलाज के लिए भेज दिया ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!