लार के कुण्डावल तारा में भूमि कब्जा कराने गए 33 गिरफ्तार

  • जमीन कब्जा कराने गए 33 गिरफ्तार, 13 बाइक बरामद
  • पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 5 नामजद सहित 40 पर लिखा केस

देवरिया, पुरुषोत्तम सिंह । लार में बाइकर्स गैंग का एक बार फिर तांडव सामने आया। कुण्डावल तारा गॉव में जमीन कब्जा कराने गए बाइकर्स गैंग के मनबढ़, ग्रामीणों की एकजुटता से पकड़ लिए गए। पुलिस की सक्रियता के चलते खूनखराबा बच गया। आक्रोशित गॉव वाले जिस प्रकार पथराव का प्रतिकार की तैयारी कर रहे थे कई की जान जा सकती थी। सलेमपुर के सीओ श्रीयश त्रिपाठी की सूझबूझ और बेहतर नेतृत्व की वजह से एक घर में छिपे सभी अराजकतत्व पकड़ लिए गए। मौके से पुलिस ने बाइकर्स गैंग की 13 मोटर साईकिल बरामद किया।
कुण्डावल तारा भूमि विवाद में वादी लाल बाबू नाथ तिवारी पुत्र चन्द्रशेखर तिवारी के तहरीर पर गॉव के सुरेश मिश्रा पुत्र रामऔतार मिश्रा, श्रीप्रकाश मिश्र पुत्र रामऔतार मिश्रा, सत्यप्रकाश मिश्र पुत्र सुरेश मिश्रा , बादशाह मिश्र पुत्र सुरेश मिश्रा, प्रभुनाथ तिवारी पुत्र चन्डीनाथ तिवारी व 40 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध थाना स्थानीय लार में मुकदमा अपराध संख्या 281/ 20 धारा 147, 323, 504, 427, 336 ,148, भादवि व 7 दंडविधि (संशोधन)) अधिनियम 1932 का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विस्तृत जानकारी गॉव वालों ने दी उसके अनुसार लार थाना के कुंडावल तारा गांव में सुबह करीब 8 बजे फिल्मी स्टाइल में बाइक पर सवार लगभग 40 लोग पहुंचे। सुरेश मिश्र व लाल बाबू तिवारी के बीच एक भूमि के टुकड़े को लेकर विवाद है। बाइकर्स गैंग के 40 लोग पहुंचते ही तोड़फोड़ करना व टिन शेड उजाड़ना शुरू कर दिए। कानून हाथ में लेकर इस कदर दहशत का माहौल खड़ा किये कि पीड़ित लालबाबू तिवारी ही नहीं गॉव के अन्य लोगों को भी हॉकी, डंडा, लाठी, ईंट पत्थर से घायल कर दिए। आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस को लगातार सूचना दी जाने लगी लेकिन पुलिस को जब पहुंचने में बिलम्ब हुआ तो ग्रामीणों ने साहस दिखाया और सभी मनबढ जो सुरेश मिश्र के घर की छत पर थे, उक्त घर को चारों ओर से घेर लिया गया। ग्रामीण अब जवाबी कार्रवाई की तैयारी में थे तब तक पुलिस पहुंच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल 33 को हिरासत में ले लिया। बाकी करीब 8-10 युवक किसी प्रकार छतों से कूद कर भाग निकले। सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक श्रीयश त्रिपाठी की मौजूदगी की वजह से इस बार बाइकर्स गैंग के मनबढ़ नहीं छूट सके।
पुलिस अपरान्ह लगभग दो बजे गॉव से अराजक तत्वों को पकड़ कर ले गयी। थाने पर उन्हें छुड़वाने के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही।

यह भी देखें  डीजल भरवा कर बिना पैसे दिए भाग रहा भावी डॉक्टर गिरफ़्तार

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!