सिरोही : कोरोनाकाल में सेवा देने वाले स्काउट, रोवर व रेंजर को किया गया सम्मानित

प्रभु सिंह, सिरोही | राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही के तत्वावधान में कोविड 19 में स्थानीय संघ की ओर से कोरोनाकाल के दौरान सेवा कार्य करने वाले स्काउट, रोवर, रेन्जर, स्काउटर, गाइडर का जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर भगवतीप्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में स्थानीय संघ के स्काउट, रोवर, रेन्जर, स्काउटर, गाइडर को कोरोना वायरस के कोरोनाकाल में विपरीत परिस्थितियों में लॉकडाउन के दौरान कोरोना योद्धा बनकर काम किया। कोरोनाकाल में फील्ड में रहकर सेवा कार्य जागरूकता अभियान, भोजन पैकेट बनाना, वितरण करना, मास्क बनाकर वितरण, परिंडा-चुग्गा पात्र अभियान, रंगोली बनाना, रेल्वे-बस स्टैंड पर सेवा कार्य, सेनेटाइजर करना, नारा लेखन, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड, संकल्प प्रॉजेक्ट, मैसेंजर ऑफ पीस, वेबीनार, साइकल रैली, स्वच्छता अभियान, काढ़ा वितरण आदि सेवा कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र व मोमेन्टो देकर समानित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर और स्काउट सीओ ने  आदर्श विद्या मंदिर के गंगा सिंह परिहार, माध्यमिक के आचार्य, स्टेट ट्रेलर के सहायक सचिव , पूर्व छात्र हड़मत सिंह पंवार , कुणाल प्रजापत , झाड़ोली के सुरेश कुमार प्रजापत को प्रमाण पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!