अर्णब गोस्वामी का सपोर्ट:लार में पत्रकारों का जुलूस, भाटपार में पुतला दहन

देवरिया। रिपब्लिक भारत टीवी के प्रबन्ध सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी के साथ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा किये गए दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी के विरोध में जिले के पत्रकारों ने विरोध प्रकट किया। लार बाजार में वरिष्ठ पत्रकार एन डी देहाती के नेतृत्व में पत्रकारों ने बाइक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह को सौंपा गया। पत्रकारों का दल लार के चनुकी मोड़ पर एकत्रित हुआ। वहां से गांधी मार्केट, अंदर बाजार तिराहा, पुलिस चौकी कस्बा, लखु मोड़ होते लार थाने पहुंचा। पत्रकारों ने महाराष्ट्र पुलिस के खिलाफ खूब नारेबाजी की। अवसर पर मुन्ना पाण्डेय, करन यादव, शैलेश उपाध्याय, सुधांसु पाण्डेय, दिलीप सिंह, बृजेश सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, रामकरन कुशवाहा, दिनेश कसेरा, रियाज लारी आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
उधर भाटपार रानी में विपुल तिवारी के नेतृत्व में तहसील परिसर में महाराष्ट्र पुलिस का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया गया। राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम ध्रुव शुक्ला को दिया गया। ज्ञापन देने वालों में शोएब अहमद, राजेश तिवारी, सिद्धेश्वर तिवारी, अनिरुद्ध गुप्ता, राकेश तिवारी आदि थे।

About Author

यह भी देखें  लॉक डाउन में घर आये युवक की सोते समय हत्या

Leave a Reply

error: Content is protected !!