चाणक्य को पैदा होना ही पड़ेगा – अशोक पाण्डेय 

creative Hindi alphabet texture background - high resolution

इस भारत भूमि पर, देवभूमि पर,

 मातृभूमि पर ,कर्म भूमि पर।

चाणक्य को पैदा होना ही पड़ेगा।

कुसंस्कारों के छांव से असुरों के दाव से,

 बचने के लिए परशुराम को अवतरित होना पड़ेगा।

 चाणक्य को पैदा होना ही पड़ेगा।

 घनानंद को गिराने के लिए, सिकंदर को भगाने के लिए।

नया साम्राज्य बनाने के लिए, अखंड भारत की स्थापना के लिए।

पिता के अपमान का बदला लेने के लिए,

चाणक्य को पैदा होना ही पड़ेगा।

धर्म को बचाने के लिए, देश की शान बढ़ाने के लिए

 पुष्यमित्र को पैदा होना पड़ेगा।

जीत को आदत बनाने के लिए, दोस्तों को बचाने के लिए।

बाजीराव को जन्म लेना ही पड़ेगा।

चाणक्य को पैदा होना ही पड़ेगा।

आजादी का बिगुल फुकने, अंग्रेजों से लड़ने के लिए ।

मंगल और आजाद को पैदा होना पड़ेगा।

चाणक्य को पैदा होना ही पड़ेगा ।

अशोक पाण्डेय

About Author

यह भी देखें  जयपुर: हत्या के आरोपी ने खुद का गला काटा: छेड़छाड़ के बाद आत्मघाती कदम | Jaipur Crime News

Leave a Reply

error: Content is protected !!