सरपंचों से रूबरू हुए सीएम अशोक गहलोत, सरपंच महेंद्र मेघवाल ने उठाई पानी की समस्या

  • प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना महामारी की रोकथाम, टिडडी नियंत्रण, पानी, क्वारेंटाइन व्यवस्था, मनरेगा को लेकर सरपंचों से वीसी के माध्यम से उनके क्षेत्र का हाल जाना 

प्रभु सिंह, सिरोही | कोरोना महामारी के इस दौर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के सभी विधायकों , अधिकारियों से समय समय पर बात कर रहें हैं तथा दिशा निर्देश दे रहे हैं । इसी क्रम ने आज मुख्यमंत्री गहलोत ने सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसील के सरपंचों से बात कि । उंद्रा गांव में सरपंच महेंद्र कुमार मेघवाल ने क्षेत्र की सभी समस्याओं से अवगत कराया तथा विशेष रूप से पानी की किल्लत और बेरोजगारी पर सूबे के मुखिया का ध्यान केंद्रित करवाया । उन्होंने कहा की लॉक डाउन की वजह से बेरोजगार युवकों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है । समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उनको भरोसा दिलाया की जल्दी ही क्षेत्र कि समस्याओं का निराकरण किया जाएगा ।

About Author

यह भी देखें  देवरिया की गंदगी से प्रभावित हो रही बन्दगी

Leave a Reply

error: Content is protected !!