देवरिया के त्रिपाठी जी को न तो पीएम ने किया याद और न ही सीएम ने, मंच पर भी नहीं मिली जगह

कुशीनगर हवाईअड्डा के लोकार्पण अवसर पर आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी को न तो मंच पर जगह मिली और न पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें कोई तव्वजो दी। प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन और केंद्रीय मंत्रियों के साथ कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे व स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को ही जगह दी गई थी। जबकि, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी, फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, हाटा के विधायक पवन केडिया सहित कई लोकप्रिय जनप्रतिनिधि मीडिया गैलरी में बैठे नज़र आये। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भी इन जनप्रतिनिधियों का नाम तक नहीं लिया। इस पुरे मामले के बाद स्थानीय लोगों में सुगबुगाहट देखने को मिल रही थी वहीँ आगामी चुनाव को लेकर भी लोग अपना पक्ष रखते नज़र आये।

 

About Author

यह भी देखें  वारियर्स आफ रोपन छपरा का बेमिसाल योगदान

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!