कोरोना का सैंपल लेकर लौट रही स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुलिस ने पीटा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के रोहटा थाना क्षेत्र में जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी में क्वारंटीन लोगों के सैंपल लेकर लौट रही स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके विरोध में चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर सीएचसी पर धरने पर बैठ गए। एसएसपी ने एक सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए इंस्पेक्टर रोहटा व दरोगा के खिलाफ एसपी देहात को जांच सौंप दी है।

Also Read: समय – समय पर प्रकृति ख़ुद चलाती है अपना सफाई अभियान

सूत्रों के खबर के मुताबिक, हापुड़ निवासी उमेश कुमार पीसीएस रैंक के अधिकारी हैं और रोहटा सीएचसी में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। शनिवार की शाम वह अपने सहयोगियों आशुतोष शुक्ला और मोहित कुमार के साथ कार के जरिए सीएचसी लौट रहे थे तो रोहटा बस स्टैंड पर पुलिस ने चेकिंग की बात कहकर स्वास्थ्यकर्मियों को कार से उतार लिया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी बताने और आईकार्ड दिखाने के बावजूद भी पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की। विरोध करने पर उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद उमेश कुमार ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी तथा  इस घटना के विरोध में तुरंत सभी चिकित्सक एकजुट हो गए और चेतावनी दे डाली कि जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी। मामले में मेरठ एसएसपी अजय साहनी ने बताया है कि एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि इंस्पेक्टर रोहटा और दारोगा की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!