पुलिस एक्शन-10 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के चुरिया गॉव में बार-बार के विवाद के बाद लार पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। पुलिस ने गॉव के 10 लोंगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विवाद के जड़ में अवैध शराब कारोबार और वर्चस्व का मामला है। पुलिस के अनुसार कभी चुरिया व टोला के लोग आपस में मारपीट करते हैं तो कभी मेहरौना व चुरिया के युवक आपस में भिड़ते हैं। पुलिस ने इसके पूर्व मेहरौना के बदनाम युवकों पर कार्रवाई की थी। रविवार को चुरिया व टोला के 10 लोग पुलिस कार्रवाई की जद में आये। जिन 10 लोगों पर लार पुलिस ने कार्रवाई की है उनमे , ज्वाला यादव, रंजित, देवेंद्र यादव, रविन्द्र यादव ,धीरेंद्र सिंह, ऋषिकेश सिंह ,अश्विनी सिंह ,निहाल सिंह,शनि सिंह, राहुल सिंह हैैं। लार के इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई किया हैं ।