टेक्सी चालकों की आस, परिवहन मंत्री खाचरियावास…

  • रखी टूरिस्ट वाहनों को आवागमन की मांग
  • मंत्री ने दिया समस्या हल का आश्वासन

 राजस्थान टूरिस्ट कार एसोसिएशन संस्था ने परिवहन मंत्री प्रताप सिंह से समक्ष अवगत करवाई समस्या

जयपुर। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है ऐसे में कई दैनिक क्रियाओं में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसी के मद्देनजर शहर में शनिवार को ऑल राजस्थान टूरिस्ट कार एसोसिएशन संस्था के नेतृत्व में राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को एक ज्ञापन देकर मांग की गई कि टैक्सी मालिक जो कि वन टाइम टैक्स जमा कराते हैं,उनकी गाड़ियां लॉकडाउन के वजह से घर पर खड़ी है।आज गाड़ी मालिक और ड्राइवर दोनों के परिवारों की हालत बहुत खराब है इनको तुरंत प्रभाव से बिना किसी अनुमति के कम से कम राजस्थान में चालू करने के निर्देश दिए जाए। समस्या को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री ने भी पूर्ण आश्वासन दिया कि वह शाम मुख्यमंत्री से बात कर और जल्द ही टैक्सी कारों को राजस्थान में सुचारू रूप से संचालन करने की पूरी कोशिश करेगें। हमारी सरकार आमजन के साथ सहयोग के लिए है, सरकार की हरसंभव कोशिश है कि आमजन को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।

मंत्री खाचरियावास को समस्या अवगत कराते जनप्रतिनिधि

ऑल राजस्थान टूरिस्ट कार एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह महरौली, सचिव प्रदीप कुमार पाराशर, सलीम खान, रवि सैनी, वेद प्रकाश, अमर सिंह सहित कई पदाधिकारी गण इस वार्ता में शामिल हुए।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!