बढ़ रहा कोरोना का दायरा, गोरखपुर, देवरिया और बस्ती मे पाये गए नए संक्रमित

देवेंद्र पुरोहित | कोरोना महामारी से अब पूर्वाञ्चल भी अछूता ना रहा। पिछले सप्ताह से पूरे पूर्वाञ्चल में रोज नए नए मरीज मिल रहें है। जहाँ देवरिया अभी तक बचा हुआ था लेकिन मुंबई से देवरिया आया नागरिक कोरोना पॉजिटिव निकला । इस तरह गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। दो कोरोना पॉजिटिव देहात क्षेत्र के हैं। एक नेपाली नागरिक का परिवार बिछिया कॉलोनी के सर्वोदय नगर में रहता है। उसके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई वह युवक भी मुंबई से आया था । इसके अलावा बस्ती में एक साथ सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी लोग मुंबई से आए हुए थे और इन्हें हरैया के एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। इनका नमूना पॉजिटिव आने के बाद इन्हें मुंडेरवा स्थित लेवल वन के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। गोरखपुर के एक सीनियर सिटीजन का कहना है कि – किसी भी गाँव में कोरोना का मरीज नहीं था यहाँ तो शहर वाले फैलाये है। सरकार बहुत मेहनत कर रही है किन्तु लोग साथ नहीं दे रहे है। कुछ लोग तो बीमारी ही छुपने और फैलाने में लगे हैं ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!