आधार से लिंक नहीं किया तो नए साल में रद्द हो सकता है आपका पैन कार्ड

अगर आपके पास Pan Card है तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अपने Pan Card को Aadhaar Card से लिंक कराने के लिए कुछ ही दिन का समय शेष है। उसके बाद आपका Pan Card रद्द भी हो सकता है। जी हाँ इस साल Pan Card को Aadhaar Card नंबर से लिंक करना अनिवार्य किया गया था, 31 दिसंबर 2019 तक लिंक न करने पर Pan Card रद्द माना जाएगा। ऐसा करने के पीछे सरकार का मकसद भ्रष्टाचार को रोकना है। Experts का कहना है कि Pan Card-Aadhaar Card लिंक होने के बाद सरकार को हर व्यक्ति के वित्तीय लेन देन की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

अब SMS भेज कर भी कर सकते है लिंक

सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में UIDPAN स्पेस 12 अंक का आधार नंबर स्पेस 10 अंक का पैन नंबर टाइप करें। इसके बाद यह मैसेज 567678 या 56161 पर भेज दें। आपका आधार कार्ड , पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!