साहित्यिक सेवा के लिए सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ सम्मानित
October 24, 2019 The Newswalaउज्जैन-इन्दौर(मध्यप्रदेश)। साहित्यिक-सामाजिक पत्रकारिता के लिए हिंदीभाषा डॉट कॉम के संस्थापक-सम्पादक और पत्रकार अजय जैन ‘विकल्प’ को शब्द प्रवाह मंच द्वारा ‘सम्पादक रत्न’ से सम्मानित किया गया है। 2019 के अखिल भारतीय साहित्यिक पुरस्कार वितरण के इस समारोह में हिंदीभाषा डॉट कॉम को मातृभाषा हिंदी की सतत श्रेष्ठ साहित्यिक सेवा के लिए यह सम्मान कालिदास अकादमी (उज्जैन) में राष्ट्रीय पुस्तक मेले के मंच से वार्षिक समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष मध्यप्रदेश ग्रंथ अकादमी के निदेशक डॉ. राम राजेश मिश्र,राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सम्पादक लालित्य ललित (दिल्ली),विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा,और प्रसिद्ध बाल साहित्यकार राजकुमार जैन ‘राजन’ (चित्तौड़गढ़) ने भेंट किया। मंच की संयोजक सम्पादक डॉ. सोनाली नरगुंदे ने बताया कि,हिंदीभाषा डॉट कॉम द्वारा साहित्य सेवा के लिए नवोदित-कनिष्ठ-वरिष्ठ रचनाकारों को विगत मार्च 2018 से इस मंच से जोड़ कर सतत हिन्दी का प्रचार,पोस्टकार्ड अभियान,विद्यालयों में स्पर्धाएं और सम्मान करना जारी है। यहाँ राजस्थान सहित असम, महाराष्ट्र,झारखंड,दिल्ली,मध्
About Author
The Newswala
TheNewswala पर पाएं राजनीति, शिक्षा, खेल, साहित्य, संस्कृति, विज्ञान और तकनीक की सटीक व ताज़ा खबरें। हम तथ्यपरक रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और प्रेरक कहानियां प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप हमें पढ़ें, साझा करें और अपने आसपास की खबरें, फोटो, लेख या सुझाव thenewswalaportal@gmail.com पर भेजें। यदि किसी खबर, फोटो या वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें मेल करें। प्रकाशित सामग्री संवाददाताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। TheNewswala किसी भी खबर, फोटो या वीडियो की प्रामाणिकता हेतु जिम्मेदार नहीं होगा।