द रूट्स पब्लिक स्कूल का इन्वेस्टीचर सेरिमनी संपन्न

प्रिया राठौर व हम्जा अली ने ली क्रमशः हेड गर्ल व हेड बॉय की शपथ 

जयपुर : लक्ष्मी नगर सोडाला स्थित द रूट्स पब्लिक स्कूल का इन्वेस्टीचर सेरिमनी (शपथ ग्रहण समारोह) आज विद्यालय सभागार में संपन्न हुआ।  प्रिया राठौड़ को हेड गर्ल हम्जा अली को हेड बॉय पद की शपथ दिलाई गई । प्रीफेक्ट्स में राहुल इवान्स व चित्रांशु सिंह (कोडिनेटर- स्पोर्ट्स), राशिका सिंह व महिमा लाल (कोडिनेटर – कल्चर), आलिया सैफी व अवंतिका सेन को कोडिनेटर – डिसिप्लिन और शोभा बुनकर तथा इफ्रा कुरैशी कोडिनेटर असैम्बली नियुक्त किये गए । कोडिनेटर इन्वेस्टीचर सेरिमनी पीयूष वर्मा ने बताया की विद्यालय प्राचार्य आलोक सूद ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बैज प्रदान किये व जिम्मेदारी को निष्ठा व ईमानदारी से करने के लिए शपथ दिलाई । इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय निदेशक श्रीमती मधु ने सभी प्रीफेक्टर्स को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

About Author

यह भी देखें  तोलाज ऐलिवेटर्स में सौर पैनल का शुभारंभ

Leave a Reply

error: Content is protected !!