सरयूपारीण ब्राह्मण समाज, राजस्थान ने सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले का स्वागत किया

अयोध्या भूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट के शनिवार के फैसले के बाद सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने एक सुर से फैसले का स्वागत किया और इसके प्रति सम्मान जाहिर किया है

The News Wala :प्रदेश की राजधानी जयपुर में सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने 206 साल पुराने अयोध्या-बाबरी मस्जिद विवाद पर शनिवार को उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और खुशी जाहिर की। शीर्ष न्यायालय के फैसले का देश की जनता ने भी सम्मान करते हुए स्वीकारा है। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के महासचिव ओमप्रकाश त्रिपाठी ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए न्याय पालिका का अभार व्यक्त किया तथा सभी से सांप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने की अपील की।

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज, राजस्थान के अध्यक्ष बलराम मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं। यह मामला दशकों से चला था और यह सही निष्कर्ष पर पहुंच गया है। इसे जीत या हार के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। हम समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी के प्रयासों का भी स्वागत करते हैं।”

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!