अब ईंट भट्ठा मालिकों पर पुलिस का शिकंजा

आबकारी विभाग व पुलिस थानों पर बल की कमी के चलते भी ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार ज्यादा होता है। ग्रामीण इलाकों में जंगलों में भट्टियां लगाकर शराब बनाई जाती है। पुलिस व आबकारी विभाग ने कई बार दबिशें देकर शराब भट्टियों को नष्ट किया, लेकिन कार्रवाई थमते ही कच्ची शराब बनाने का कार्य तेज हो जाता है।

लार। अपमिश्रित शराब के निष्कर्षण को लेकर लार पुलिस गम्भीर है। पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को जिले से कुल 40 शराब के धंधेबाज पकड़े गए। इसी क्रम में लार पुलिस भी लगातार कच्ची के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस अवैध शराब बेचने व बनाने वालों का कई बार चालान कर चुकी है। आबकारी अधिनियम की धारा 60 में जेल भेजने का नियम नहीं है इस लिए पकड़े गए लोग निजी मुचलके पर छूट जाते हैं और फिर इस धंधे में लग जाते हैं। आजिज आकर पुलिस अब कठोर कार्रवाई को तत्तपर हुई है। बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे उप निरीक्षक सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई ईंट भट्ठों पर दबिश दी। सतोतर ईंट भट्ठे पर पुलिस को 60 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब , यूरिया, नौसादर, कपूर और शराब बनाने के उपकरण मिले। सौरभ सिंह ने भट्ठा स्वामी व एक मजदूर के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम व 272 आईपीसी के तहत केस दर्ज कराया है। एक दूसरे भट्ठा स्वामी को पुलिस ने हवालात में डाल दिया। देर शाम तक कई लोग उनके रिहाई की सिफारिश में लगे रहे।


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लार टी जे सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब बनने व बिकने नहीं देंगे। जरूरत पड़ी तो गैंगेस्टर की कार्रवाई करेंगे।

यह भी देखें  बेटे की प्रताड़ना से मां ट्रेन के आगे कूदी, मौत

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!