बरहज में दो लाख की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 17.07 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

बरहज में दो लाख की स्मैक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया। जिले में मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरहज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से 17.07 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुई है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन बरहज के पीछे मंदिर के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुराना बरहज निवासी सुरेंद्र सोनकर (52) और आजाद नगर उत्तरी निवासी अनूप चौहान उर्फ बरिया (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 17.07 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में बरहज थाने में मु0अ0सं0 0352/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अभिलेखों के मुताबिक, अनूप चौहान के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम और भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सुरेंद्र सोनकर के विरुद्ध भी पूर्व में एक आपराधिक मामला दर्ज होने का उल्लेख पुलिस ने किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शुभम कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

यह भी देखें  देवरिया में अखिलेश यादव का संदेश: सुरेश यादव की विरासत को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता, 2027 के लिए एकजुट होने की अपील

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!