अबकी दिवाली रूठ न जाए धन की देवी

देवरिया : दिवाली की तैयारिया पूरे शहर में ज़ोर शोर से चल रहीं है , पूरा बाज़ार सजने के कगार पर है तथा धन की देवी लक्ष्मी को मनाने के लिए पूरे शहरवासी अपने अपने घर, दुकान की साफ सफाई में जुटे है। वहीं नगरपालिका की अनदेखी से शहर में जगह जगह कचरा पसरा है। नगरपालिका की अनदेखी का आलम यह है कि यहां न तो नियमित रूप से कचरा उठता है और न ही सफाई होती है। यही कारण है कि शहर में जगह जगह कचरे के ढेऱ देखे जा सकते है। इन कचरों के ढेऱ पर मुंह मारते जानवरों के नजारे भी आम है। त्यौहार का सीजन है और ऐसे में शहरवासी साफ सफाई में जुटे है। लोग यह कचरा भी बाहर ही डाल रहे है। लेकिन यह कचरा न तो साफ किया जा रहा है और न ही कचरे का परिवहन रोजाना हो रहा है। लोगों का कहना है कि दीपावली पर प्रशासन द्वारा सफाई के इंतजाम करने चाहिए।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!