मझौलीराज में तीन लाख की चोरी, जाँच में पहुंची पुलिस

संवाददाता देवरिया। बीती रात सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौली राज में एक परिवार में अज्ञात चोरों ने आभूषण व नकदी सहित तीन लाख की चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।

बताया जाता है कि बीती रात मझौली राज चौबे टोला निवासी दिवाकर देव सिंह पुत्र स्वर्गीय ध्रुव देव सिंह के घर में छत के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने जेवर व नकदी समेत लाखों रुपए चुरा कर फरार होने में सफल हो गए घटना रात के 1:30 से 2:30 बजे के बीच की है सूचना मिलने पर उसी समय मझौली राज चौकी इंचार्ज इंद्रेश कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।

घटना के समय परिवार की एक महिला को संदेह हुआ तो उसने देखा कि मेरे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और अंदर से कुछ आवाज आ रही थी तो उन्होंने दिवाकर देव सिंह को जगाया लेकिन तब तक चोर कमरे के अंदर बने रोशनदान के रास्ते भागने में सफल हो गए साथ में उन्होंने लाकर वगैरा तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए आनन फानन में तोड़ने वाला लोहे का दो औजार भी छोड़ गए हैं।

पुलिस इस मामले में जाँच पड़ताल कर रही है।

 

About Author

यह भी देखें  कोचिंग संचालक के साथ छिनैती

Leave a Reply

error: Content is protected !!