मेहरौना बार्डर पर एक 12 चक्का ट्रक से 480 पेटी पंजाब निर्मित शराब बरामद

संवाददाता देवरिया। बुधवार को लार के मेहरौना बार्डर पर पुलिस ने एक 12 चक्का ट्रक से पंजाब निर्मित 480 पेटी शराब बरामद करते हुए ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस असल शराब तस्करों का पता लगा रही है।
बताते चले कि एक ट्रक नंबर JH 02AN 4212 में पंजाब से शराब व बियर लोड हुई। आराम से पूरा पंजाब, हरियाणा, यूपी पार कर दी लेकिन लार थाना के मेहरौना चेक पोस्ट पर संघन चेकिंग के चलते बिहार में प्रवेश करने के पूर्व ही पकड़ ली गई। इस घटना में ट्रक चालक और खालासी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस उनसे पूछताछ के आधार पर असली शराब तस्करों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
मेहरौना पुलिस ने ट्रक नंबर नम्बर JH 02AN 4212 से बिहार ले जायी जा रही 78 पेटी रायल स्टैग 375 ML, 38 पेटी रायल स्टैग 180 ML अंग्रेजी शराब, 10 पेटी इम्पीरियल ब्लू 750 ML अंग्रेजी शराब, 19 पेटी इम्पीरियल ब्लू 375 ML अंग्रेजी शराब, 73 पेटी इम्पीरियल ब्लू 180 ML अंग्रेजी शराब, 38 पेटी मैकडावेल 750 ML अंग्रेजी शराब, 85 पेटी मैकडावेल 375 ML अंग्रेजी शराब, 49 पेटी मैकडावेल 180 ML अंग्रेजी शराब व 90 पेटी ट्यूबर्ग बियर 500 ML अंग्रेजी शराब कुल 480 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब/बीयर (कुल 4532 लीटर) के साथ दो अभियुक्तों नाम पता क्रमशः शेख खालिद पुत्र शेख शाबिर निवासी पट्टामुन्डाई थाना पट्टामुन्डाई जिला केन्द्रापरा (ओडिसा) उम्र करीब 29 वर्ष व शोएब खान पुत्र कलीम निवासी संग्रामपुर थाना प्रतापपुर जनपद चतरा झारखण्ड हा0मु0 समोध पो0 कोठी थाना कोठी जनपद गया (बिहार) उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-188/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में ये लोग सम्मलित रहे –
1.उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह थाना लार जनपद देवरिया
2.उ0नि0 कमलेश यादव थाना लार जनपद देवरिया
3.हे0का0 राजकुमार यादव थाना लार जनपद देवरिया
4.हे0का0 नागेन्द्र भारद्वाज थाना लार जनपद देवरिया
5.हे0का0 प्रदीप कुमार सौरभ थाना लार जनपद देवरिया
6.का0 प्रकाशपति गौतम थाना लार जनपद देवरिया
7.रि0का0 राहुल भास्कर थाना लार जनपद देवरिया ।