वाराणसी में हैवानियत की हद: ग्रेजुएशन छात्रा से 7 दिन गैंगरेप, 23 लड़कों ने बनाए वीडियो

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रेजुएशन की छात्रा के साथ 7 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई। इस जघन्य अपराध में 23 लड़कों की संलिप्तता बताई जा रही है। आरोपियों ने पीड़िता को होटल से लेकर हुक्का बार तक अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया और इस दौरान वीडियो भी बनाए।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच हुई। पीड़िता ने बताया कि उसे पहले नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद उसे होश नहीं रहा। इसके बाद आरोपियों ने उसकी असहाय स्थिति का फायदा उठाकर बार-बार उसका दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की गई। मामला तब सामने आया जब पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने परिजनों तक पहुंची और आपबीती सुनाई।

वाराणसी पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से 11 की पहचान अभी बाकी है। अब तक 6 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि बाकी की तलाश के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। साथ ही, उन होटलों और हुक्का बारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है, जहां यह अपराध हुआ।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!