राजस्थान विज्ञान महोत्सव एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का भव्य समापन

जयपुर। एपेक्स यूनिवर्सिटी में आयोजित राजस्थान विज्ञान महोत्सव एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान भारती राजस्थान और अन्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में विज्ञान एवं नवाचार से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद राव राजेंद्र (जयपुर ग्रामीण) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उन्होंने विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने विशेष रूप से प्राकृतिक कृषि में नवीन तकनीकों के उपयोग पर बल दिया, जिससे कम उर्वरकों का प्रयोग हो और मिट्टी की उर्वरता बनी रहे। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण-अनुकूल और सतत विकास की दिशा में नवाचार करने के लिए प्रेरित किया ताकि विज्ञान और तकनीक समाज और पर्यावरण के लिए अधिक उपयोगी सिद्ध हो सके।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त वी. सरवण कुमार ने इस महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान को बढ़ावा देने और छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर विज्ञान क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता, कार्यशालाएँ, एटीएल शिक्षकों के लिए विशेष सत्र, संकाय व्याख्यान, प्रोजेक्ट वर्कशॉप जैसी गतिविधियाँ संपन्न हुईं। विज्ञानिका, लिक्विड नाइट्रोजन शो, बेसिक लाइफ सपोर्ट और फर्स्ट एड, मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण, रोबोटिक्स शो जैसी सामूहिक गतिविधियाँ भी आकर्षण का केंद्र बनीं। कार्यक्रम के दौरान एसएमएस अस्पताल की प्रशिक्षण टीम ने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया, जिसमें आपातकालीन स्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए आवश्यक तकनीकों की जानकारी दी गई।

यह भी देखें  आपसी भाईचारे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए आगामी त्यौहार: जिला कलक्टर

समारोह के दौरान राजस्थान राज्य नवाचार पुरस्कार के विभिन्न वर्गों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। विज्ञान और नवाचार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विज्ञान प्रेमियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही ऐसे विज्ञान इनोवेटर्स को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया जिनके नवाचार पर्यावरण-अनुकूल और सतत विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। कॉलेज और स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस— 2025 की थीम “एम्पॉवरिंग यूथ फॉर ग्लोबल लीडरशिप इन साइंस एंड इनोवेशन फॉर विकसित भारत” के अनुरूप इस महोत्सव ने युवाओं को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का एक प्रभावी मंच प्रदान किया। समारोह में विभिन्न शिक्षाविद, वैज्ञानिक, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!