गीता और रामायण प्रतियोगिता: ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश:

  • वाराणसी में आयोजित गीता और रामायण प्रतियोगिता में 40 छात्रों ने भाग लिया।
  • प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुई और छात्रों को पंजीकरण कराया गया था।
  • इस प्रतियोगिता ने संस्कृत साहित्य और धार्मिक विचारों को प्रोत्साहित किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय इकाई ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित गीता और रामायण प्रतियोगिता में एक उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता में पिछले शुक्रवार, कुल 40 प्रतिभागी ने भाग लिया और इनमें से तीनों ने नियमों के अनुसार सही उत्तर दिए।

“प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान पर वाराणसी से शशिभूषण मिश्र, द्वितीय स्थान पर हर्ष गुप्ता हरदोई से और तृतीय स्थान पर वाराणसी से सत्यप्रकाश उपाध्याय रहे। साथ ही, सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रवीण कुमार झा नई दिल्ली के सत्यवती कॉलेज से हैं।”

यह प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई और इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को सबसे पहले पंजीकरण कराया गया था। जो छात्रों को इसमें शामिल होने का मौका देता है,प्रतियोगिता ने छात्रों को कॉम्पटीशन और एग्जाम की तरह की अनुभूति दी, जिससे उनकी अध्ययन और विशेषज्ञता में सुधार हुआ। इस आयोजन ने संस्कृत साहित्य के प्रति रुचि और धार्मिक विचारों को बढ़ावा दिया और विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!