बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य मे शत् प्रतिशत मतदान हेतु निकाला गया जन जागरण यात्रा
अंजली श्रीवास्तव, मीरजापुर: विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में बड़े मंगलवार पर जन जागरण मतदाता यात्रा का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय इमलहा नाथ महादेव मन्दिर दक्षिण फाटक लालडिग्गी से प्रारम्भ होकर नवीन सिनेमा मुसफ्फरगंज, इमामवाड़ा तिराहे से मुड़कर बल्ली का अड्डा के. बी. कालेज काली मन्दिर से होते हुए नारघाट,त्रिमोहानी,पुरानी बजाजी , घण्टाघर से वासलीगंज, गिरधरचौराहा,पेहटी चौरहा,गुरहट्टी चौराहा,मुकेरी बाजार, इमरती रोड़ गुलमैना मेडिकल से मुड़कर कटरा कोतवाली, संगमोहाल, स्टेशन रोड, रोडवेज तिराहा से पटेल चौराहा भरूहना से मुड़कर बिन्नानी के रोड़ से होते हुए तहसील चौराहे से पुलिस लाइन , रमईपट्टी तिराहे से, देहात कोतवाली के रास्ते से घुरहुपट्टी से अशोका स्वीट हाउस सिविल लाइन पेट्रोल टंकी, कचहरी, जिला अस्पताल के बाद संकटमोचन मन्दिर पर हनुमान चालीसा पाठ व आरती के बाद समापन हुआ ।
यात्रा में धर्म के लिए जिये,राष्ट्र के लिए जिये ये जीवन है हमारी पुण्य भूमि के लिए का उद्घोष लगाते रहे। जनजागरण मोटरसाइकिल यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल, विभाग संगठन मंत्री अमित, विभाग सत्संग प्रमुख अखिलेश तिवारी,जिला मंत्री कृष्ण पटेल, जिला सत्संग प्रमुख अभय शंकर मिश्रा,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अरविंद सारस्वत, जिला संयोजक प्रवीण मौर्य, जिला सह संयोजक पवन उमर व अशोक सिंह, विधि प्रकोष्ठ के विभाग के पालक अमरेश तिवारी, सुब्रतो के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता यात्रा मे सम्मिलित हुये ।