आधुनिक समय का सबसे बड़ा विज्ञान है योग – पुलिस अधीक्षक

अभिजीत श्रीवास्तव,मीरजापुर: नगर के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पतंजलि युवा भारत एवं विंध्य योग सेवा धाम के संयुक्त तत्वाधान में दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जनपद के विभिन्न थानों से पधारे पुरुष एवं महिला जवानों को राष्ट्रीय योगासन जज योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास करते हुए ताड़ासन उर्ध्वताड़ासन कटिचक्रासन वृक्षासन ध्रुवासन पादहस्तासन के साथ-साथ बैठकर करने वाले आसनों में मंडूकासन सशकासन वक्रासन उष्ट्रासन जैसे आदि आसनों के साथ-साथ भस्त्रिका प्राणायाम कपालभाति प्राणायाम अनुलोम विलोम प्राणायाम के साथ-साथ योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक दी। उन्होंने कहा कि योग मानव के जीवन को समग्र रूप से रूपांतरित कर जीवन को एक नई दशा और दिशा प्रदान कर शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं निरोग बनता है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन जी ने कहा कि आधुनिक समय का सबसे बड़ा विज्ञान है योग , समाज में हर प्रकार की कुरीतियों को एवं रोग तथा विकारों को दूर करने का एकमात्र साधन योग है दूसरा कोई नहीं।
पुलिस एसo पीo सिटी नितेश सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति एवं सभ्यता तथा संस्कार के साथ-साथ अमूल्य धरोहर योग आज वैश्विक स्तर पर प्रचलित हो रहा है जिसे पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है क्योंकि जीवन के समस्त समस्याओं का समाधान योग में छिपा हुआ है।
विंध्य योग सेवा धाम की मुख्य महिला केंद्रीय प्रभारी संगीता व्यास ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर के लोगों में एक अलग ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला जो की एक सकारात्मक पहलू है।
इस अवसर पर एसपी आपरेशन ओमप्रकाश सीओ सदर मंजरी राव सी ओ लालगंज शैलेश त्रिपाठी सी ओ मड़िहान अमर बहादुर प्रतिसार निरीक्षक मनमोहन सहायक निरीक्षक त्रिभुवन सिंह अश्वनी कुमार पांडेय प्रवीण मौर्य अनिल मौर्य ध्यानचंद नागर मंगलमयादव अभिषेक ओम प्रकाश अंकित यादव योग शिक्षकों के साथ-साथ के सभी आला कमान के अधिकारी एवं प्रशासनिक बल के साथ-साथ महिला पुरुष नौजवानों ने विश्व योग दिवस में हिस्सा लिया।

यह भी देखें  पुलिस-न्याय में बंगाल का बुरा हाल, टॉप-5 में BJP शून्य: इंडिया जस्टिस रिपोर्ट का बड़ा खुलासा

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!