योग दिवस पर किया योगाभ्यास स्वर्ण जंयती स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

झुंझुनू, 21 जून। दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को जिला मुख्यालय के स्वर्ण जयंती स्टेडियम झुंझुनू में महामंडलेश्वर अर्जुन दासजी महाराज दादूद्वारे बगड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक पवन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में एडीएम रामरतन सौकरियाएएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौडबनवारी लाल सैनीपूर्व सांसद नरेन्द्र खीचडपूर्व विधायक शुभकरण चौधरीअर्जुन दास जी महाराज व प्रशासनिक अधिकारियों ने योग किया। योगदिवस पर सामूहिक योगाभ्यास के लिए रामेश्वरी धायल फिजिकल डीईओडॉ. राकेश गोदारामनोज सैनीकुलदीप पूनियाप्यारेलाल ढूकियानवीन ढाकाअमीलाल मुंडनेमीचंद पूनिया स्काउट गाइड की पूरी टीम इसकेसाथ ही जिला पुलिस की टुकड़ी इत्यादि ने योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी निभाई। योग शिक्षक गीता नूनियां ने ऋग्वेद के मंत्र उच्चारण के साथ प्रोटोकॉल की अनुपालन करते हुए स्वयं के लिए व समाज के लिए योग की थीम को महत्वपूर्ण बताया।

——

एडीआर भवन में हुआ योगाभ्यास

योग दिवस के अवसर पर एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रियंका पिलानियां (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने आतिथ्य में योगाभ्यास का आयोजन किया। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘स्वयं और समाज के लिए योग‘‘ है। इस साल 10वां अतंरर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है। प्रियंका पिलानियां ने बताया कि योग के मामले में भारत विश्व गुरू है। भारत ने योग को अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया है। शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागमहिला अधिकारिता विभागस्काउट एवं गाईडजिला आयुर्वेद विभागराजकीय सम्प्रेषण एवं किशार गृहजिला कारागृहझुंझुनूंतालुका विधिक सेवा समितिखेतड़ीचिड़ावापिलानीनवलगढ़उदयपुरवाटी व न्यायालय क्षेतर्् बुहाना के सहयोग विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर योग दिवस मनाया गया।

यह भी देखें  हादसा : सो रहें मजदूरों को ट्रक ने रौंदा , 13 कि मौत दर्जन भर घायल

——–

सैनिक कल्याण कार्यालय में योगाभ्यास

योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रातः बजे से बजे तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कार्मिकों एंव सीएसडी कैंटीन कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में योग अभ्यास किया गयाजिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार पुनियांवरिष्ठ सहायक संदीपयोगेश सैनीसुबे. सुरेश सैनीहवलदार मदनलालहवलदार ओम प्रकाश एवं राहुल आदि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अन्य कर्मचारी जिला स्तरीय योग दिवस समारोह में भाग लेने स्वर्ण जयंति स्टेडियम झुन्झुनू पहुँचेजिसमें सुबे. शौकत अलीहवलदार सुरेश सिंह आदि शामिल रहे। युद्ध विधवा छात्रावास एवं पुर्नवास केन्द्र झुन्झुनू में रहने वाली युद्ध वीरांगनाओं और छात्राओं ने भी छात्रावास परिसर में योग अभ्यास किया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!