राम ठाकुर की रहस्यमय मौत!

लार, देवरिया। मुकामी थाना क्षेत्र के उकीना स्थित एमबीएम स्कूल के पीछे सागौन के बाग में एक पानी भरे गढ़े के समीप एक रविवार की सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव देखा। युवक के शरीर पर केवल कच्छा था। एक बाँह में उसका गमछा लपेटे पोजिशन में था। सूचना पर पहुंची पुलिस की तहकीकात में उसकी पहचान लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडेय निवासी स्वर्गीय त्रिबेनी ठाकुर के पुत्र राम ठाकुर 30 वर्ष के रूप में हुई।

मृतक के गावँ वाले बताते हैं कि किशोरावस्था में बहुत होनहार था। उसकी एक एक करके दो शादी हुई थी । उसके  व्यवहार से दोनों पत्नियां बारी बारी उसे छोड़ कर चली गई । वह विक्षिप्त हो गया।अगल बगल के गांवों में त्रिशूल लेकर घूमने लगा। अचानक ओ लापता हो गया। अचानक तीन साल बाद अप्रैल माह के आखिरी हफ्ते में गांव आया। चार दिन से घर से गायब था। पिता जीवित नहीं, माँ घर पर है। भाई हैं लेकिन उसे पागलपन का दौरा है इसलिए कोई ध्यान नहीं देता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।राम ठाकुर की मौत किस कारण हुई ? यह रहस्य बना हुआ है।

About Author

यह भी देखें  लार में सड़क चौड़ीकरण का मामला अधर में लटका

Leave a Reply

error: Content is protected !!