स्वस्थ जीवन शैली में योग की अहम भूमिका – भजनलाल शर्मा

जयपुर, 21 जून। 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को एसएमएस स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने भाग लिया। समारोह में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एवं उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की भी गरीमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग हमारे प्राचीन ऋषि मुनियों का मानवता को दिया गया अनमोल वरदान है। स्वस्थ जीवन शैली और आदर्श समाज की स्थापना में योग की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और सार्थक पहल से योग विद्या वैश्विक पटल पर एक बार पुनः लोकप्रिय हुई है। श्री मोदी ने योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने की जीवन शैली है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ एवं मस्त रहें।
 
मुख्यमंत्री ने किया योगासन और प्राणायाम का अभ्यास
आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में योग गुरु श्री कुलभूषण बैराठी और श्री मेघ सिंह ने मुख्यमंत्री, विधानसभाध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिपरिषद् के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं सहित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। प्रतिभागियों ने लगभग 45 मिनट तक ताड़ासन, अर्धचक्रासन, दंडासन, वज्रासन, उत्तानमंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तासन जैसे आसनों सहित कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी जैसे प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। अंत में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उपस्थित जन समूह को स्वस्थ रहने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग‘ थीम पर देश और विदेश में विभिन्न योग दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्री मोदी ने ही सर्वप्रथम संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आरंभ करने का आह्वान किया था, इसके परिणामस्वरुप 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। प्रधानमंत्री जी की इस पहल को दुनिया भर में अपार समर्थन मिला है।
यह भी देखें  घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग पर तीन जगह कार्रवाई

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!