विश्व योग दिवस के पूर्व पुलिस जवानों ने योग उत्सव मनाया

अभिजीत श्रीवास्तव,मीरजापुर:पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पतंजलि युवा भारत एवं विंध्य योग सेवा धाम के संयुक्त तत्वाधान में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व पुलिस के नौजवान योग उत्सव की तरह मना रहे हैं। विश्व योग दिवस को उत्सव की तरह मानने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे साप्ताहिक योग पखवारा में पुलिस लाइन के मैदान में महिला एवं पुलिस के नौजवान साथियों ने विश्व योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास करते हुए,हर रोज़ योग करने का संकल्प लिया।
इस दौरान राष्ट्रीय योगासन जज एवं पतंजलि युवा भारत के प्रांतीय महासचिव योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने प्रातः काल पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी में उपस्थिति में पावन वेद मन्त्रों का उच्चारण करते हुए योग सत्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय ऋषियों की अनमोल धरोहर है योग। इस दौरान उन्होंने बैठकर करने वाले आसन खड़े होकर करने वाले आसन के साथ-साथ पेट की बल लेटकर करने वाले आसन एवं पीठ की बल लेकर करने वाले आसनों के साथ प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।इस अवसर पर आर०आई० मनमोहन ने कहा कि जीरो बैलेंस में स्वस्थ रहने का मार्ग है योग , अतः सभी को जीवन में पूर्णरूप से स्वस्थ और निरोग रहने के लिए प्रतिदिन योग करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर-मंजरी राव , क्षेत्राधिकारी कार्यालय-मुनेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी एलआईयू-अंजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक-मन मोहन त्रिभुवन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!