विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने एसडीएम चुनार को सौंपा ज्ञापन

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर :जम्मू कश्मीर राज्य में माता वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी जाते समय रास्ते मे 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर क्रूर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों का कायराना हमला किया गया जिसमें10 निर्दोष हिन्दू तीर्थयात्री मारे गए।
संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है।
जम्मू काश्मीर लंबे समय से
पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है ,हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथहै।
देश के नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके इस्लामी आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है।
बजरंग दल इस कायराना कृत्य की तीव्र निंदा करता है, इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दें तथा इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आ आंतरिक व विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो ऐसा केन्द्र सरकार से सुनिश्चित कराने का आग्रह करें।इसी कार्यक्रम के तहत बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल चुनार के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर चुनार पर उप जिलाधिकारी महोदय को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया ततपश्चात मुख्यालय पर इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सह विशेष संपर्क प्रमुख सत्यप्रकाश,बजरंग दल जिला संयोजक अभिषेक,जिलाध्यक्ष श्रीराम सिंह,जिला मंत्री गोपाल,जिला कोषाध्यक्ष नारायण राठी समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखें  चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!