चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर

खेतासराय(जौनपुर): शाहगंज कोतवाली के अंतर्गत इमरानगंज के भरौली मोड़ पर स्तिथ शिक्षण संस्था अल्फारुक एकेडमी में मंगलवार की शाम चोरी कर रहे चोर को प्रबन्धक ने रंगे हाथ पकड़ लिया । सूचना पर पहुँची पुलिस ने सामान के साथ हिरासत में ले लिया । कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जाता है कि उक्त शिक्षण संस्थान के प्रबंधक डॉ फखरुद्दीन मंगलवार की शाम रोजा इफ्तार के पश्चात अपने पैतृक गांव पारा कमाल आये हुए थे । क़रीब आठ बजे अपने स्कूल में वापस आया तो देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति कैम्पस के अंदर बोरे में वायरिंग के तार, बल्ब और पंखा समेत अन्य सामान समेट कर ले जा रहा था । संस्थान के जिम्मेदारों ने दौड़ाकर पकड़ लिया । सूचना पर पहुँची डायल 112 पुलिस ने हिरासत में लाकर कोतवाली लाई । कोतवाली पुलिस मामले की तफ़्तीश कर रही है । समाचार लिखे जाने तक आरोपित का चालान नही हो सका था

About Author

यह भी देखें  नकली दवा बेचने की सूचना पर मेडिकल दुकानों में छापेमारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!