18 करोड़ की लागत के तीन उच्च जलाशयों का शिलान्यास

जयपुर, 09 फरवरी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं जलदाय मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के नींदड ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लिए तीन उच्च जलाशयों का शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत लगभग 18 करोड़ रूपए की लागत से नींदड, कबीर आश्रम और माचड़ा हनुमान मंदिर क्षेत्र में उच्च जलाशय बनाए जाएंगे। इन उच्च जलाशयों के पूर्ण होने पर क्षेत्र की लगभग एक लाख तेरह हजार आबादी को स्वच्छ एवं निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीब, युवा , अन्नदाता एवं नारी सहित सभी वर्गों का ध्यान रखकर योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में सभी वर्गों को लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में की गई घोषणाओं को यथाशीघ्र धरातल पर उतारने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर काम कर रही हैं।
इस अवसर पर जलदाय मंत्री ने उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बजट में जलदाय विभाग को 15 हजार करोड़ रूपए दिए है इससे हर घर नल पहुंचाने के कार्य में तेजी आएगी।
आंगनबाड़ी केन्द्र एवं विद्यालय का किया निरीक्षण-
उपमुख्यमंत्री ने नींदड गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाडी में आने वाले बच्चों, उसमें पढ़ाई जाने वाली पुस्तकों एवं पोषाहार के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नींदड का निरीक्षण कर स्कूल स्टॉफ एवं छात्राओं से संवाद किया ।
बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि किये जाने से खुश नींदड की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
गौरतलब है कि बीसलपुर पृथ्वीराज नगर पेयजल योजना के तहत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आठ पानी की टंकिया बनाई जानी है। जिनमे से 6 का काम शुरू हो चुका है, शेष दो टंकियों के लिए भूमि उपलब्ध होते ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।
यह भी देखें  युवा पीढ़ी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे नहीं, अपितु मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाये

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!