भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए पंजीकरण 11 फरवरी से

जयपुर, 09 फरवरी। भारतीय वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीरवायु भर्ती लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 फरवरी तक किया जा सकेगा। इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट www.agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 11 फरवरी 2024 रात 11 बजे तक www.agnipathvayu.cdac.in  पर लॉग इन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते हैं।
02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं।

About Author

यह भी देखें  सड़कें न हो जरुरतमंदों का घर......

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!