12 फरवरी को आयोजित होगा कौशल एवं रोजगार शिविर

जयपुर, 09 फरवरी। उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय जयपुर (मॉडल केयर सेंटर) एवं जयपुर के एक निजी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 12 फरवरी 2024 को एक दिवसीय कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उपनिदेशक श्रीमती नवरेखा ने बताया कि रोजगार शिविर का आयोजन जयपुर के वैशाली नगर में अम्रपाली सर्किल स्थित अमर जैन हॉस्पिटल में प्रातः 10 बजे से होगा। शिविर में रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं करियर मार्गदर्शन से संबंधित प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र के संस्थान भाग लेकर उम्मीदवारों का चयन कर लाभान्वित करेंगे।
उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र में भाग लेने वाले नियोजक बीमा, बैंक, स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी कंप्यूटर, रिटेल आदि से संबंधित है। मेले में सभी शैक्षणिक योग्यताधारी आशार्थी पात्र हैं।https://docs.google.com/forms/d/18Mf9Zg0nNFUfYEkcimHTbSfi9X2Nby6sXFdD23EmL34/editop लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करके रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

About Author

यह भी देखें  सैयारा: स्टार्स नहीं, इमोशन ने जीते 175 करोड़ - जानिए क्यों लोग सिनेमाघरों में रो रहे हैं

Leave a Reply

error: Content is protected !!