जीवन में अपनाएं फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज –

जयपुर, 9 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जवाहर सर्किल पार्क में एक बार फिर सुबह-सुबह सैर पर निकले। मुख्यमंत्री को यूं अचानक ही अपने साथ वॉक करते देख लोग उनकी सादगी से अभिभूत हो गए। लोगों ने उनके साथ मॉर्निंग वॉक की तथा सेल्फी भी खिंचवाई।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनता के साथ संवाद किया। उन्होंने आमजन से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने हर आयु वर्ग के लोगों से उत्तम स्वास्थ्य के लिए ’फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के संकल्प को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

About Author

यह भी देखें  झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, आखिर कौन है वो बेरहम जिसने मासूम को फेंक दिया?

Leave a Reply

error: Content is protected !!