मुख्यमंत्री ने की लोकदेवता श्री वीर तेजाजी मंदिर में पूजा-अर्चना

जयपुर, 9 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को नागौर के खरनाल स्थित जन-जन के आराध्य लोकदेवता श्री वीर तेजाजी की जन्म स्थली पहुंचकर दर्शन किए।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने श्री वीर तेजाजी मंदिर परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया व मंदिर कमेटी सदस्यों से आत्मीयता पूर्वक संवाद किया। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने श्री शर्मा को साफा पहनाकर एवं श्री वीर तेजाजी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति मिर्धा, अजमेर संभागीय आयुक्त श्री महेश चंद शर्मा, आईजी रेंज श्रीमती लता मनोज कुमार, नागौर जिला कलक्टर डॉ.अमित यादव, पुलिस अधीक्षक श्री नारायण टोगस सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  दिल्ली एयरपोर्ट पर धूलभरी आंधी से हंगामा: 200+ फ्लाइट्स में देरी, 50 का रूट बदला, यात्री परेशान

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!