बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बारां, 8 फरवरी। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढाओं योजना के तहत जिला मुख्यालय कलेक्ट्रट परिसर से जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एंव जिला परिषद सीईओ कृष्णा शुक्ला द्वारा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं जागरूकता रथ प्रत्येक ब्लॉक में बारां, शाहबाद, अन्ता, किशनगंज में 12 ग्राम पंचायतों में एलईडी एवं कटपुतली प्रदर्शन के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम, कन्या भू्रण हत्या, घुंघट प्रथा, दहेज प्रथा आदि के रोकथाम के विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर पुष्पा शर्मा, जेण्डर स्पेशलिस्ट मोनिका शर्मा, सुपरवाइजर महिला अधिकारिता विभाग, महिला शक्ति केन्द्र का स्टॉफ भी उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  देवरिया : रामनवमी मेले से लौटते वक्त साइकिल सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Leave a Reply

error: Content is protected !!