आपणो अग्रणी राजस्थान के सपने को साकार करने वाला है बजट – मुख्यमंत्री

  • अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगी भरपूर राहत – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
 जयपुर, 8 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनता जनार्दन की आशाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने बजट 2024-25 (लेखानुदान) प्रस्तुत किया है। इसमें यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार महिलाओं, किसानों, छात्रों, व्यापारियों एवं कार्मिकों सहित सभी वर्गों को बड़ी सौगातें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आपणो अग्रणी राजस्थान के सपने को साकार करने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं।
श्री शर्मा गुरूवार को उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट (लेखानुदान) के संबंध में प्रतिक्रिया दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट राज्य सरकार के सुराज संकल्प के सपने को साकार करने वाला और प्रदेश को विकास एवं उन्नति के पथ पर अग्रसर करने वाला साबित होगा। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास एवं सबका कल्याण’ को केंद्र में रखते हुए इस बजट में अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को भरपूर राहत देने की ठोस पहल की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संकल्प पत्र को राज्य सरकार के नीतिगत दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया है। संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में यह लेखानुदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह लेखानुदान सरकार के लिए चुनौती भरा भी रहा क्योंकि पूर्ववर्ती सरकार के फैसलों से प्रदेश पर कर्ज भार बढ़कर दोगुना हो गया है। हमारी सरकार सूझ-बूझ, दूरदर्शिता और कुशल वित्तीय प्रबंधन से प्रदेश की आर्थिक प्रगति की नई इबारत लिखेगी।
यह भी देखें  कोरोना वायरस के कारण इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख को 30 जून तक बढ़ाया

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!