श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के वरिष्ठ अर्चक को मिलेगी 90 हजार सैलरी

  • श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के वरिष्ठ अर्चक को 90 हजार सैलरी मिलेगी, कनिष्ठ और सहायक पुजारियों को भी ऐसा ही मानदेय मिलेगा।
आनंद कुमार झा

आनंद कुमार झा, वाराणसी | काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 105वीं बैठक में सहमति बनी है की , काशी विश्वनाथ के लिए 50 पुजारियों की भर्ती की जाएगी। भर्ती तीन श्रेणियों में होगी – वरिष्ठ अर्चक को 90 हजार, कनिष्ठ अर्चक को 70 हजार, और सहायक अर्चक को 45 हजार प्रति माह वेतन दिया जाएगा। पुजारियों को राज्य कर्मचारियों की तरह कई भत्ते भी दिए जाएंगे। न्यास अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडे की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में बैठक की शुरुआत हुई। मंदिर की ओर से संस्कृत प्रतियोगिता का भी निर्णय लिया गया है। इसमें अंतर्विद्यालयी सहित सभी स्तर पर प्रतियोगिता होगी। शहर के स्टेशनों, बस अड्डों और घाटों पर रहने वाले लोगों को प्रतिदिन बाबा का प्रसाद बनाकर वितरण किया जाएगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि मंदिर के अन्नक्षेत्र में प्रसाद तैयार कर मंदिर के ही वाहनों से पैकेजिंग करने के बाद दोपहर में वितरण किया जाएगा। मंदिर के ट्रस्टी वेंकट रमन घनपाठी के वैदिक मंत्रों से मंगलाचरण भी किया गया।

चार दशक बाद पुजारी सेवा के लिए नई नियमावली को लागू
न्यास की बैठक में चार दशक बाद पुजारी सेवा के लिए नई नियमावली को लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस नियमावली के अनुसार, वरिष्ठ, सहायक, और कनिष्ठ अर्चक तीन पद होंगे, जिनकी कुल संख्या लगभग 50 होगी। प्रत्येक पद के लिए विशेष रंग का ड्रेस कोड निर्धारित किया जाएगा, जिसमें कुर्ता-धोती और दुपट्टा भी शामिल होगा

यह भी देखें  बारिश में झूमे सांवलिया सेठ के भक्त, छतों से किए दर्शन और ढोल पर कलाकारों ने दिखाए करतब

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!