दो दिन पूर्व घर से गायब युवती का शव कुएं मे मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप

मीरजापुर: चुनार थाना क्षेत्र मे कुएं मे एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरगवां में एक युवती का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी इलाकाई पुलिस को भी हुई। जिस पर उक्त सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारी व स्थानीय थाना की पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से मृतका के शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया व मृतका की पहचान लगभग उन्तीस वर्षीय लक्ष्मी पटेल पुत्री स्व0अरविन्द पटेल निवासिनी बरगवां थाना चुनार के रूप में हुई। मृतका का निवास घटनास्थल कुआ से करीब लगभग आठ सौ मीटर दूर खेत के पास स्थित है। पुलिस के अनुसार युवती दो दिन पूर्व अपने घर से गायब थी। वही थाना चुनार की पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई युवती के मौत से परिजनो में कोहराम मच गया।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।