जिला कलक्टर ने मंडावर में की उपखंड स्तरीय जनसुनवाई

दौसा, 08 फरवरी। जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने गुरूवार को मंडावर में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई करते हुये आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई में दर्ज प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करवाना सुनिश्चित करे। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक परिवादियों की परिवेदनाएं धैर्य से सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके स्तर पर होने वाली समस्या का समाधान कर परिवादी को राहत दें ताकि जनसुनवाई के प्रति लोगों का और अधिक विश्वास बढें।

जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्रस्तुत की गई परिवेदनाओं को प्राथमिकता से लेते हुए उसमें समय पर कार्यवाही करें एवं परिवादी को संतुष्टी प्रदान करें। उन्होंने बताया कि परिवादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही हो जाए ताकि आमजन को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जाने की जरूरत ना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 39 प्रकरण दर्ज किये गये, जिनमें राजस्व एवं शहरी निकाय से संबंधित प्रकरण अधिक है। इस दौरान एसडीएम मंडावर नीतु करोल सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!