किया रक्तदान और बचाया जीवन

महेंद्र सिंह, जैसलमेर । महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं फिर रक्तदान में वे पीछे क्यों रहें जबकि यह एक ऐसा दान है जो न सिर्फ अपनों की बल्कि उनका भी जीवन बचाता है जिनसे खून का कोई नाता नहीं होता।

इसीलिए आज जैसलमेर जवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर में लक्ष्मी ने अपना ब्लड डोनेट किया। लक्ष्मी ने बताया कि जैसे ही मुझे कॉल आया की जवाहर चिकित्सालय में एक मरीज को ब्लड की आवश्यकता है में अपना सारा काम छोड़ अस्पताल जाकर ब्लड डोनेशन किया। लक्ष्मी ने महिलाओ को संदेश दिया कि आज के दौर में जब महिलाए पुरुषो के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल सकती है तो रक्तदान जैसे पूण्य काम मे हम महिलाए पीछे क्यों रहे।

About Author

यह भी देखें  सांसद सुमेधानन्द सरस्वती के कोटे से 8 कार्य स्वीकृत

Leave a Reply

error: Content is protected !!