बेणेश्वर धाम मेले में स्थानीय लोक कलाकारों को मिलेगा मंच

  • बेणेश्वर धाम मेले में गैर प्रतियोगिता 24 फरवरी को
  • स्थानीय लोक कलाकारों को मिलेगा मंच
  • एमपी, महाराष्ट्र और गुजरात से भी हिस्सा लेंगे कलाकार

डूंगरपुर, 08 फरवरी। माही, सोम और जाखम नदी के संगम पर स्थित श्री बेणेश्वर धाम मेला लोक संस्कृति से गुलजार होगा। आदिवासियों के कुंभ के नाम से मशहूर बेणेश्वर मेले में जिला प्रशासन, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में 24 फरवरी को गैर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बांसुरी, ढोल, नगाड़े और ढोल की गूंज के बीच थिरकते कदम मेले में आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि गैर नृत्य में प्रथम विजेता को 11 हजार, द्वितीय को 8 हजार और तृतीय को 5 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। भाग लेने वाले प्रत्येक दल को 5 हजार रूपए का टीए डीए दिया जाएगा। गैर कलाकारों की संख्या 20 से कम नहीं होनी चाहिए। कलाकार अपनी पारम्परिक वेशभूषा व वाद्ययंत्र सहित भाग लेवें। अन्यथा प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमे दोपहर 11 बजे मुख्य मेला स्थल पर स्थित मेला नियंत्रण कक्ष के पास प्रतियोगिता स्थल पहुंच कर पंजीकरण कराना होगा। प्रतियोगिता में एक गांव से एक टीम भाग ले सकती हैं और एक सदस्य एक ही टीम में शामिल हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि गैर नृत्य राजस्थान की संस्कृति की पहचान हैं और मेले में विदेशी सैलानियों को भी गैर करते देखा जा सकता हैं

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!