राजकीय कन्या महाविद्यालय में उपभोक्ता क्लब के तत्वावधान में व्याख्यान का आयोजन

श्रीगंगानगर, 8 फरवरी। चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में गुरूवार को उपभोक्ता क्लब के तत्वावधान में व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय उपभोक्ता अधिकार ऑनलाइन शॉपिंग के संदर्भ में था।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. पूनम सेतिया ने कहा कि हम सभी किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है और हमें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक अवश्य ही होना चाहिए। मुख्य वक्ता श्रीमती मोनिका कटारिया ने उपभोक्ता अधिकारों पर चर्चा करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग के समय किन-किन बातों का ध्यान रखा जाए, इस पर विस्तार से चर्चा की। छात्राओं के प्रश्नों के जवाब में उन्होंने बताया कि यदि आप ऑनलाइन ठगी के शिकार हो जाते हैं तो आपको किस प्रकार से अपनी शिकायत दर्ज करवानी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप सावधानी से खरीददारी करें। प्रो. बबीता काजल ने प्राइवेट बस के द्वारा उनके साथ की गई एक ठगी की घटना को सांझा किया और बताया कि उपभोक्ता संरक्षण के तहत उनको इसका मुआवजा मिला। श्रीमती रेखा बेरवाल ने छात्राओं को बताया कि खरीददारी ऑनलाइन हो या बाजार में जाकर हमें हर वस्तु का बिल अपने पास संभाल कर रखना चाहिए ताकि यदि आवश्यकता पड़े तो हम उसका उपयोग कर सके।
मंच संचालन श्री गुरप्रीत सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपभोक्ता क्लब प्रभारी डॉ. पूनम बजाज ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं तथा संकायं सदस्यों में अमिता जैन, प्रो. श्यामलाल, डॉ. सुनील कुमार, श्रीमती शालिनी, डॉ. मीनू तंवर, डॉ. मधु वर्मा, डॉ रेखा भारद्वाज, श्री संतोख सिंह, सुश्री चंद्रकला उपस्थित रहीं।

यह भी देखें  दिल्ली में अभिजीत दीपके हिरासत में, 6 दिन में दूसरी बार पुलिस की कार्रवाई

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!