जालोर महोत्सव : 10 फरवरी को आयोजित होगा कवि सम्मेलन

जालोर 6 फरवरी। जालोर महोत्सव 2024 के तहत 10 फरवरी को स्टेडियम प्रांगण जालोर में रात्रि 9 बजे आयोजित कवि सम्मेलन में ख्यातनाम राष्ट्रीय कवियों द्वारा देशभक्ति, वीर, हास्य व्यंग्य एवं श्रृंगार रस के साथ राजस्थानी काव्य एवं ओजस्वी कविताओं की प्रस्तुति होगा।
कवि सम्मेलन के समन्वयक परमानन्द भट्ट ने बताया कि पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जालोर महोत्वव में आयोजित कवि सम्मेलन में दिल्ली के देशभक्ति गीतकार गजेन्द्र सोलंकी, मुंबई के हास्य व्यंग्य कवि महेश दुबे, बारां के हास्य रस कवि सुरेन्द्र यादवेन्द्र, देहरादून के वीर रस कवि श्री कांत, मंदसौर (मध्यप्रदेश) के हास्य रस कवि मुन्ना बेट्री, भीलवाड़ा के ओजस्वी कवि योगेन्द्र शर्मा, दिल्ली की श्रृंगार रस कवयित्री कल्पना शुक्ला एवं बीकानेर के राजस्थानी काव्य के कवि राजेन्द्र स्वर्णकार द्वारा काव्य प्रस्तुति दी जायेगी।

About Author

यह भी देखें  विधायक की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर; जबरन एक हजार रुपये थमाया

Leave a Reply

error: Content is protected !!