राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सेमिनार का किया गया आयोजन

बारां, 6 फरवरी। परिवहन विभाग द्वारा रूडसेट संस्थान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिवहन अधिकारी अतुल कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि बाल सुधार गृह उपनिदेशक रामनिवास यादव, यातायात पुलिस प्रभारी आरके मीणा, त्रिदेव सेन, रोलआउट मेजर, एनआइसी बारां एवं परिवहन विभाग सहायक प्रोग्रामर प्रमोद पाण्डेय उपस्थित हुए। रूडसेट संस्थान की तरफ से संदीप सोनी जी द्वारा समस्त अतिथिगण के स्वागत समारोह के पश्चात श्री अतुल कुमार शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की गयी। विशिष्ट अतिथि श्री रामनिवास यादव एवं आर के मीणा द्वारा सड़क पर चलते समय व वाहन चलाते समय सावधानी एवं बचाव के बारे में बताया गया। श्री त्रिदेव सेन, जिला रोलआउट मेजर, एनआइसी बारां आईरेड के बारे बताया जिसके अन्तर्गत विभिन्न दुघर्टना के डेटा को संग्रहित कर बचाव हेतु आधुनिक तकनीक की जानकारी प्रदान की गयी। उक्त प्रोग्राम में उपस्थित छात्रों के साथ क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी एवं संस्था के द्वारा अतिथिगण के माध्यम से प्रमाण-पत्र वितरित करवाएं गए। अन्त में अल्पाहार वितरण एवं सभी के सघन्यवाद के साथ प्रोग्राम समापन किया गया।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!