कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती : 27 से 29 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार का प्रथम चरण

जयपुर, 6 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) भर्ती-2023 के पदों हेतु साक्षात्कार का प्रथम चरण 27 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।

आयोग सचिव ने बताया कि प्रथम चरण में 108 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को समस्त मूल प्रमाण-पत्र, विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर दो प्रतियों में भरकर मय मूल प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना होगा अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।

About Author

यह भी देखें  25 हजार के इनामिया बदमाश के पैर में गोलीमार पुलिस ने पकड़ा

Leave a Reply

error: Content is protected !!