जयपुर म्यूजिक स्टेज के पहले दिन की शानदार शुरुआत

1 फरवरी को जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में जयपुर म्यूजिक स्टेज 2024 का भव्य आगाज़ हुआ। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के समानांतर चलने वाले, इस 3-दिवसीय म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन 1 से 3 फरवरी तक होगा| जेएमएस में दुनियाभर के श्रेष्ठ संगीतकार परफॉर्म करने आते हैं|

फेस्टिवल के पहले दिन, द तापी प्रोजेक्ट ने फोक, जैज़ और रॉक को मिलाकर, संगीत की भिन्न शैलियों को प्रस्तुत किया| कविता, गायन, गीत लेखन, फिल्म निर्माण और पटकथा लेखन में कुशल मोहम्मद मुनीम के अग्रणी बैंड अलिफ़ ने अपनी सुरीली धुनों से फेस्टिवल के माहौल में जान फूंक दी|

अपनी विरासत को बरक़रार रखते हुए, यह फेस्टिवल संगीत शैलियों की एक विविध श्रृंखला प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है, जिसमें स्थापित और उभरती दोनों तरह की प्रतिभाएं शामिल हैं। फेस्टिवल के पहले दिन हुई परफॉरमेंस ने बता दिया कि जेएमएस अपने में खास क्यों है|

जेएमएस में प्रदर्शन को लेकर तापी प्रोजेक्ट के सदस्यों ने कहा, “जयपुर म्यूजिक स्टेज हमें ऐसा मंच प्रदान करता है, जो सीमाओं से परे, संगीत की अंतर्मुखी और पारलौकिक प्रकृति और विरोधाभासी प्रकृति के इर्द-गिर्द घूमता है। जीवन का साहित्य भी उसी विरोधाभास को दर्शाता है। हम फेस्टिवल में पहली बार परफॉर्म कर रहे हैं और चूंकि कविता हमारे प्रदर्शन का एक अभिन्न अंग है, हम इसे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के विशेष दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हैं।”

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!