शिक्षा मंत्री ने जोधपुर में ली बैठक

  • 15 फरवरी को होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की
  • भव्य और व्यापक आयोजन कर सूर्य नगरी में रिकार्ड कायम करने का किया आह्वान
  • हर स्तर पर बेहतर तैयारियां करते हुए अधिकाधिक लोक सहभागिता सुनिश्चित करें –  मदन दिलावर
जोधपुर, 2 फरवरी/शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने आगामी 15 फरवरी को सूर्य सप्तमी पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम  के आयोजन को आशातीत सफलता के साथ ऐतिहासिक यादगार बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि इस प्रकार का प्रयास करें कि सूर्य नगरी इस कार्यक्रम में प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित करे।
शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को जोधपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए और अधिकारियों से कहा कि इस कार्यक्रम में पूरी-पूरी सहभागिता निभाते हुए वृहद स्तर पर आयोजित करने का रिकार्ड कायम करें। ।
श्री दिलावर ने कहा कि सूर्य नमस्कार के इस आयोजन को शिक्षा विभाग तक ही सीमित नहीं रखकर सभी विभाग अपना कार्यक्रम बनाएं और हर विभाग, हर आम और खास व्यक्ति इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।
उन्होंने कहा कि सूर्य सप्तमी के दिन होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की सभी संभव तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही सूर्य नमस्कार को अपनी जीवनशैली का अंग बनाएं।
उन्होंने कहा की सूर्यनगरी होने के नाते जोधपुर में इस आयोजन को इतना अधिक भव्य एवं व्यापक बनाया जाना चाहिए कि समूचे राजस्थान प्रदेश में यह अव्वल रहकर पहचान कायम करे। इस आयोजन में सभी ग्रामीण, शहरी जन को शामिल करें। आयोजन की पूर्ण सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों को अंजाम दें तथा नियमित मोनिटरिंग एवं निरीक्षण को अपनाएं।
संभागीय आयुक्त श्री बीएल मेहरा ने शिक्षा मंत्री को विश्वास दिलाया कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के वृहद अयोजन के लिए सभी संभाग व्यापक तैयारी करेंगे तथा इसे सफल बनायेंगे।
आईजी रेंज श्री जयनारायण शेर ने बताया कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहकर जुटा हुआ है तथा आयोजन को पूर्ण सफल बनाने में कोई कमी नहीं रखेगा।
जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुरूप सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी  विभाग मिलकर व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करेंगे ।
इस अवसर पर सूरसागर विधायक श्री देवेंद्र जोशी,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल प्रकाश एवं डॉ. टी शुभमंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम)श्री जयनारायण मीना, पुलिस उपायुक्त श्री गौरव यादव एवं डॉ. अमृता दुहन सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी देखें  राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी (आरकैट) परिचय व जागरूकता सत्र आयोजित

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!